फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सुनार का काम करते करते कर दिया नशा तस्करी का धंधा शुरु

सुनार का काम करते करते कर दिया नशा तस्करी का धंधा शुरु

Wed, 18 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुनार का काम करते करते कर दिया नशा तस्करी का धंधा शुरु
नशे ने ज्वेलर को बना दिया नशा तस्करी
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन की बरामद
बार्डर एरिया से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सुनार का काम करते करते शिमलापुरी के मोहल्ला नानकसर के रहने वाले एक व्यक्ति ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने लगा। आरोपी उस समय एसटीएफ के हाथ चढ़ गया जब वह किसी के हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला नाकसर के रहने वाले उपकार सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
नारकोटिक सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने डुगरी के फतेह सिंह चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया। शक होने पर पुलिस मुलाजिमों ने भी उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मूलरूप से तरनतारन का रहने वाला है। यहां पर वह किराए के मकान में रहता है। आरोपी सुनार का काम करता था और वहां उसने हेरोइन का नशा करना शुरू कर दिया। जब उसके पास नशे करने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने खुद नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह बार्डर एरिया से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन

इसी तरह नारकोटिक सेल विभाग ने शिमलापुरी के प्रीत नगर मोहल्ला में रहने वाले मंदीप कुमार उर्फ किम्मी को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने का आदी था। नशापूर्ति के लिए उसने नशीला पदार्थ सप्लाई करना शुरू कर दिया। वह नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी उपकार सिंह से ही हेरोइन लेकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नारकोटिक सेल ने बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर उससे बरामद की गई वैगनआर कार में से 40 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को ईस्टमैन चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद ड्राइवरी करता है। ड्राइवरी में पैसे नहीं बचते थे तो उसने महानगर के बाहरी ठेकों से सस्ते भाव में शराब लाकर महानगर के लोगों को सप्लाई करनी शुरू कर दी थी, ताकि वह अधिक पैसे कमा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed