फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कलयुगी भाई : सौतेली नाबालिग बहन के साथ किया दुराचार, नाबालिग गर्भवति

कलयुगी भाई : सौतेली नाबालिग बहन के साथ किया दुराचार, नाबालिग गर्भवति

Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी भाई : सौतेली नाबालिग बहन के साथ किया दुराचार, नाबालिग गर्भवति
सौतेली नाबालिग बहन से दुराचार, नाबालिग गर्भवती
विज्ञापन

आरोपी पहली पत्नी से तो दूसरी पत्नी से थी बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। एक युवक ने अपनी सौतेली नाबालिग बहन के साथ दुराचार किया। बच्ची का यौन शोषण करीब चार महीने से किया जा रहा था। नाबालिग गर्भवती हो गई, तब मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के भाई पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने दो शादियां की थी। पहली शादी करीब 25-30 वर्ष पहले हुई थी जिसके बाद उसके घर दो बेटे पैदा हुए। घरेलू विवाद के चलते पीड़िता के पिता का पहली पत्नी के साथ 20 वर्ष पहले रिश्ता खत्म हो गया। आरोपी की मां बेटों को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने दूसरी शादी कर ली। जिससे उसकी एक बेटी पैदा हुई, जो इस समय 13 वर्ष की है। पीड़ित का पिता अपने काम के लिए अपने बेटे को कई बार बुला लेता था। बेटा कई-कई महीने यहीं रहता था। अप्रैल में भी पीड़ित के पिता ने बेटे को घर बुलाया। इस दौरान उसने अपनी नाबालिग के साथ दुराचार किया। जब वो गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां को बताया। चौकी छपार के इंचार्ज रणधीर सिंह नें बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed