फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एएसआई पर नाबालिगा व उसके माता पिता को एक रात अबैध तौर पर थाने में रखने का आरोप

एएसआई पर नाबालिगा व उसके माता पिता को एक रात अबैध तौर पर थाने में रखने का आरोप

Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एएसआई पर नाबालिगा व उसके माता पिता को एक रात अबैध तौर पर थाने में रखने का आरोप
नाबालिग और उसके पैरेंट्स को रातभर थाने में रखने का आरोप
विज्ञापन

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व डीजीपी को पत्र भेजकर की एएसआई पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। थाना सदर क्षेत्र के तहत गांव कटार सिंह वाला निवासी एक परिवार ने पुलिस चौकी कोटशमीर प्रभारी एएसआई मनजीत सिंह पर नाबालिग बेटी व माता-पिता को अवैध तौर पर एक रात के लिए थाने में रखने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को पीड़ित परिवार ने एएसआई पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला को शिकायत सौंपी। साथ ही डीजीपी व पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एएसआई पर शिकायत भेजकर एएसआई पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एक व्यक्ति ने बताया कि मुक्तसर निवासी गुलाब खान उनकी चौदह वर्षीय लड़की को गुमराह कर 17 मई को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उसने तुरंत थाना सदर पुलिस के पास गुलाब खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कोटशमीर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मनजीत सिंह करने लगा। इस दौरान 20 मई को जब उन्होंने बताया कि उनकी लड़की को आरोपी मुक्तसर में रखे है। जिस पर एएसआई मनजीत सिंह ने उनको कहा कि अगर मुक्तसर में छापेमारी कर लड़की को बरामद करने जाना है तो उसकी प्राइवेट गाड़ी में पहले पेट्रोल भराओ। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी तरह अपने दोस्त से एक हजार रुपये लेकर एएसआई की गाड़ी में पेट्रोल भराया, फिर उन्होंने खुद अपने दोस्तों की मदद से एक और प्राइवेट गाड़ी को 2500 रुपये में किराए पर लिया और एएसआई के साथ मुक्तसर चले गए। जहां पर एएसआई ने आरोपी को पकड़कर उनकी लड़की को बरामद कर लिया। थोड़ी देर बाद ही एएसआई ने मौका देखकर आरोपी को भगा दिया और लड़की को लेकर वापस बठिंडा चलने को कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वह वापस आ रहे थे तो एएसआई ने उन्हें कहा कि उसकी गाड़ी खराब हो गई। जिसे वह अपनी गाड़ी से टो कर लेकर आए। रास्ते में एएसआई ने उन्हें रुकवाकर उनसे शराब की मांग रखी और शराब की बोतल मंगवाई। पीड़ित ने बताया कि जब बठिंडा के पास पहुंचे तो एएसआई ने अपनी गाड़ी स्टार्ट कर ली और उन्हें लेकर थाना सदर बठिंडा ले आया, जहां मौजूद बाकी पुलिस वालों को एएसआई ने कहा कि इन्हें बाहर नहीं निकलने देना।
विज्ञापन

कोर्ट में बयान देने के लिए बेटी को धमकाया
पीड़ित ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसे व उसकी पत्नी व उसकी नाबालिग बेटी को पूरी रात थाने में रखा। अगले दिन 21 मई को एएसआई ने अपनी मर्जी के बयान लिखकर उसके हस्ताक्षर करवाकर अकेले गुलाब खान के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। 22 मई को जब एएसआई ने महिला एएसआई के साथ लेकर उनकी लड़की को अदालत में पेश करने ले जा रहा था तो उनकी नाबालिग लड़की को एएसआई ने डराया धमकाया और अपने हिसाब से ही अदालत में जज के सामने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे : एएसआई
इस संबंध में जब एएसआई मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं और न ही वह छापामरी करने उक्त परिवार के साथ मुक्तसर गए। इस संबंधी बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला का कहना था कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed