{"_id":"5a8da3754f1c1bfe7e8b6d95","slug":"31519231861-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिमों से धक्का मुक्की कर अदालत से भगौड़े आरोपी को भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुलाजिमों से धक्का मुक्की कर अदालत से भगौड़े आरोपी को भगाया
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से धक्कामुक्की कर आरोपी को भगाया
पुलिस ने आरोपी की मां सहित सात पर दर्ज किया केस, केस गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सलेम टाबरी की बिंद्रा कालोनी इलाके में मुलाजिमों के साथ धक्कामुक्की कर कुछ लोगों ने आरोपी को भगा दिया। आरोपी अदालत से भगोड़ा करार दिया हुआ था, जिसे पीसीआर मुलाजिमों ने काबू किया था।
सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुलिस मुलाजिम हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने बिंद्रा कालोनी के रहने वाले आरोपी प्रिंस की मां रमा और राज कुमार सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार की पीसीआर मोटरसाइकिल पर ड्यूटी है। वह सलेम टाबरी इलाके मे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मुलाजिमों को सूचना मिली कि आरोपी प्रिंस लूटपाट की वारदातों को करने का आदी है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी एक मामले में अदालत से भगोड़ा भी घोषित है। पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया और उससे पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी राज कुमार और प्रिंस की मां रमा अपने पांच साथियों के साथ वहां आए और पुलिस मुलाजिमों के साथ धक्का मुक्की शुरु कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने प्रिंस को भगा दिया। एएसआई ने बताया प्रिंस के भगाने के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आरोपी राजकुमार को काबू कर लिया। फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।