{"_id":"59f0c4384f1c1bce538b92e9","slug":"31508951096-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद दुकान से नकदी एवं सोना गायब, पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद दुकान से नकदी एवं सोना गायब, पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद, नगदी और सोना गायब
पुलिस ने संदिग्ध बताई घटना, जांच के बाद दर्ज होगा केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्रताप बाजार में मनी एक्सचेंजर की बंद दुकान से बिना ताले तोड़े सोना एवं नगदी गायब हो गया। दुकानदार का दावा है कि उसे 17 लाख की चपत लगी है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में 48 वर्षीय दुकानदार दिमलबाग सिंह ने कहा है कि उसकी प्रताप बाजार में कपड़े एवं मनी एक्सचेंजर का कारोबार है। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर गया। बुधवार की सुबह जब उनका वर्कर संजीव कुमार दुकान खोलने आया तो शटर खुलने के बाद उसने देखा की लॉकर खुले हुए हैं और सामान गायब है। इस पर उसने इसकी जानकारी उन्हेंदी।
सूचना मिलते ही वह अपने बेटे मनिंदर पाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। मनिंदरपाल का कहना है कि संजीव पिछले नौ साल से उनके यहां काम कर रहा है और दुकान की चाबियां उसके पास ही रहती हैं। वही सुबह दुकान खोलता है। आज जब वह दुकान पर आया तो तीनों लाकर खुले थे और उनमें रखे साढ़े सात लाख रुपये, 3500 डालर और पांच लाख का सोना गायब था। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसीपी सचिन गुप्ता का कहना है कि शिकायत के अनुसार दुकान का मुखय शटर बाहर से बंद था। चोर छत से दुकान में घुसे होंगे, लेकिन दूसरी तरफ भी दो गेट थे, वह भी अंदर से बंद थे। ताले तोड़ने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। साफ है कि चाबियों से ताले खोलेे गए होंगे। दूसरा शिकायतकर्ता अपने बयान लगातार बदल रहा है। पहले उसने कहा कि पांच लाख का सोना गायब हुआ है। फिर बोला कि साढ़े सात लाख रुपये भी गायब हुए हैं। अंत में कहा कि रुपयों के साथ 3500 डालर भी गायब हुए हैं। पूरी जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।