{"_id":"5c741f68bdec22737548c292","slug":"21551114088-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकशा चालक को चोर समझकर पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिकशा चालक को चोर समझकर पीटा, मौत
विज्ञापन
रिक्शा चालक को चोर समझकर पीटा, मौत
शव छप्पड़ में फेंका, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। गांव दुलमां में एक रिक्शा चालक को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को छप्पड़ में फेंक दिया गया। थाना सदर अहमदगढ़ की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई मनसा खां निवासी दलेलगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई खुशी मोहम्मद लंबे समय से मालेरकोटला में रिक्शा चलाता था। दस फरवरी को वह रोजाना की तरह रिक्शा लेकर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वह तलाश करते-करते गांव अमीर नगर दुलमा पहुंचे तो लोगों से पता चला कि पिछली एक व्यक्ति चरणजीत सिंह के घर आया था। जब इस बाबत उन्होंने चरणजीत सिंह के घर जाकर बात की तो उसने कहा कि रात करीब एक बजे एक व्यक्ति उनके घर आया था। उसे चोर समझकर उन्होंने उसकी पिटाई की। इसके बाद वह भाग गया। इसके बाद अमीरनगर दुलमां के छप्पड़ में एक लाश मिली। जब उन्होंने जाकर देखा तो लाश खुशी मोहम्मद की थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमनदीप कौर ने शव को कब्जे में लेकर चरणजीत सिंह, जरनैल सिंह, बलदेव सिंह, बेअंत सिंह और प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
खुशी मोहम्मद कत्ल मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके परिवार वालों ने लोगों के साथ सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी नजमा, भाई मनसा खां और सलामद्दीन ने कहा कि खुशी मोहम्मद का कत्ल करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो वह संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर पहुंचे डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
--------------------
फोटो:25एसजीआरपी02:मालेरकोटला में सड़कपर शव रखकरप्रदर्शन करते हुए लोग।