{"_id":"5c644f1bbdec224c741212d6","slug":"21550077723-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ करोडों रूपए की धोखाधडी करने वाले भगौडे आढतिए को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों के साथ करोडों रूपए की धोखाधडी करने वाले भगौडे आढतिए को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाला आढ़ती दबोचा
अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर, तीन महीने से थी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले की गोनियाना मंडी क्षेत्र के किसानों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले भगोड़े आढ़ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। वह गोनियाना मंडी में किसानों की फसल खरीदता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर वीरवार तक का रिमांड हासिल कर लिया है।
सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि नवंबर 2018 में गांव गंगा निवासी किसान गुरमेल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उक्त आढ़तिए संदीप कुमार ने किसानों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर फसल को खुर्दबुर्द किया है। शिकायत मिलने के बाद थाना नेहियांवाला पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस तीन माह से गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बठिंडा में हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शहर के एक क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को फिर से अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।