फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शोरुम के ताले तोड़ कर इलेक्ट्रानिक शोरुम से चोरी

शोरुम के ताले तोड़ कर इलेक्ट्रानिक शोरुम से चोरी

Tue, 29 Jan 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
शोरुम के ताले तोड़ कर इलेक्ट्रानिक शोरुम से चोरी
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के इलाके काराबारा रोड पर बदमाशों ने लक्ष्मण इलेक्ट्रॉनिक्स को निशाना बनाया। चोर शोरूम के ताले तोड़ कर सामान और नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता उस समय चला जब पड़ोसी मंगलवार सुबह दुकान खोलने के लिए आए। शोरूम के ताले टूटे देख उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिक लक्ष्मण को दी। इसके बाद वह पहुंचा और अंदर से सामान गायब था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मण के मुताबिक शोरूम के ऊपर पहली मंजिल पर ही वह परिवार समेत रहता है। रोजाना की तरह सोमवार की रात को भी वह शोरूम का ताला लगाकर ऊपर घर चला गया। देर रात चोरों ने शोरूम का ताला तोड़कर चार एलईडी, दो एलसीडी, विभिन्न कंपनियों के 25 मोबाइल और दुकान के अंदर पड़े 10 हजार की नकदी के साथ-साथ अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया। चोर काफी समय तक सामान समेटकर वहां से फरार हो गए। ऊपर सो रहे मालिकों को कुछ पता नहीं चला। जब सुबह पड़ोसी आया तो उन्हें पता चला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed