फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बैंक पैसे जमा कराने जा रही महिला से लूटे बीस हजार

बैंक पैसे जमा कराने जा रही महिला से लूटे बीस हजार

Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बैंक पैसे जमा कराने जा रही महिला से लूटे बीस हजार
बाइक सवार दो युवकों ने दिन दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के पाश इलाके माडल टाऊन में बाइक सवार दो युवकों ने बैंक में पैसे जमा कराने जा रही महिला से बीस हजार रुपये छीन लिए। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ला चेत सिंह नगर निवासी जोगिंदर कौर की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

जोगिंदर कौर की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर से पैदल ही बैंक में पैसे जमा कराने जा रही थी। उसने बीस हजार रुपये, मोबाइल, बैंक की पास बुक और अन्य कागजात एक लिफाफे में रखे हुए थे। जब वह गुरुद्वारा संतोखसर के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा लिफाफा लूट लिया और फरार हो गए। जब तक वह कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर दोनों बाइक सवारों का नंबर और उनका हुलिया जानने की कोशिश की। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। अभी तक तो कुछ मिला नहीं है। उम्मीद है कि बाइक सवारों को जल्द ही पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed