{"_id":"5beadce5bdec22696e0e5aa3","slug":"21542118629-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
दसवीं के छात्र ने की आत्महत्या
घर में चल रहा था सत्संग तो खुद कमरे में फंदे से लटक गया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल के मोहल्ला पवित्र नगर की गली नंबर चार में मंगलवार की शाम दसवीं के छात्र ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन सत्संग से फ्री हुए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने करीब दो से तीन महीने पहले भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार चेतन इलाके में ही स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार की दोपहर को वह स्कूल से आया तो घर पर ही था। शाम को घर पर सत्संग चल रहा था। इसी दौरान वह कमरे में गया और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब सत्संग खत्म हुआ तो परिजन कमरे में गए तो अंदर उसका शव लटक रहा था। परिजनों का शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि चेतन का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध थे। वह तीन महीने पहले भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रेम लाल ने बताया कि अभी आत्महत्या करने के कारणों का पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेम संबंधों के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।