फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकालियों के पोलिंग एजेंटों पर कांग्रेसियों ने किया हमला

अकालियों के पोलिंग एजेंटों पर कांग्रेसियों ने किया हमला

Wed, 19 Sep 2018 09:08 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
अकालियों के पोलिंग एजेंटों पर कांग्रेसियों ने किया हमला
अकाली पोलिंग एजेंटों पर कांग्रेसियों का हमला
विज्ञापन

एक सिविल अस्पताल में दाखिल, दूसरे को मिली छुट्टी
थाना जमालपुर की पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव बुड्डेवाल में उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेसी वर्करों ने अकालियों के पोलिंग एजेंट पर हमला कर दिया। हमले में अकालियों के दो पोलिंग एजेंट घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अकालियों पर हमला होने की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री और अकाली दल के विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंच गए।

कांग्रेसियों की ओर से की गई मारपीट में घायल हुए गांव बुड्डेवाल के पोलिंग एजेंट तजिंदर सिंह गरेवाल व मनजिंदर पाल सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तजिंदर की हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया और मनजिंदर पाल को छुट्टी दे दी गई। थाना जमालपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में अकाली वर्करों ने बताया कि शांत मय माहौल में चुनाव हो रहे थे। तजिंदर सिंह गरेवाल और मनजिंदर सिंह बूथ पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी वर्कर आए और दोनों पर हमला कर दिया। साथ ही बूथ कैप्चर कर जाली वोट डालने लगे। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों भी अस्पताल पहुंचे और दोनों घायल अकाली वर्करों का हाल पूछा और उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। हमलावरों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed