फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी के थ्री व्हीलरों को काट कर बेच देता था पार्ट्स

चोरी के थ्री व्हीलरों को काट कर बेच देता था पार्ट्स

Sat, 16 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के थ्री व्हीलरों को काट कर बेच देता था पार्ट्स
चोरी के थ्री व्हीलर को काट बेचता था पार्ट्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
आरोपी से ऑटो के तीन इंजन हुए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने अब नया फंडा बना लिया है। वह चोरी के वाहन बेचने की बजाए पार्ट्स ही अलग-अलग कर बेच देते है। पुलिस ने आटो चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन इंजन बरामद किए है।

थाना डिविजन तीन की पुलिस ने फिरोजपुर के लोगेलेवा निवासी सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी न्यू शास्त्री नगर निवासी हरचरण सिंह व झाबेवाल के रहने वाले काका की तलाश में जुटी हुई है। चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुरिंदर सिंह ऑटो रिपेयर का काम करता है। इसके अलावा साथियों के साथ मिल ऑटो चोरी करता है । चोरी के ऑटो को अपने प्लाट में काट कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते है। इस समय भी आरोपी के पास चोरी के ऑटो के पार्ट्स पड़े है। जब पुलिस ने समराला चौक के पास स्थित आरोपी के प्लाट पर छापामारी की तो आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन इंजन बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed