फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राहगीर से मोटरसाइकिल लूटने वाला गिरफ्तार

राहगीर से मोटरसाइकिल लूटने वाला गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
राहगीर से मोटरसाइकिल लूटने वाला गिरफ्तार
राहगीर से मोटरसाइकिल लूटने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी हुए बरामद
फरार साथी की तलाश में जुटी है शेरपुर चौकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार के बल पर राहगीर से बाइक लूटने वाले एक आरोपी को थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक के साथ साथ दो लूटे हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में नानकसर नगर के रहने वाले मनिंदर सिंह उर्फ मनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी अजय कुमार की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने शेरपुर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कागजात की मांग की गई, लेकिन आरोपी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इसी दौरान आरोपी अजय वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मनी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उक्त बाइक उन्होंने हथियार के बल पर लूटा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से राहगीरों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपी अजय का पता लगा रही है और जांच में जुटी हुई है कि आरोपी के साथ उसके गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed