{"_id":"5a3d36514f1c1b001c8ba612","slug":"21513961041-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक डोर के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, 140 गट्टू डोर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लास्टिक डोर के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, 140 गट्टू डोर बरामद
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक डोर के साथ पकड़े गए दो सगे भाई,
140 गट्टू डोर बरामद, पुलिस ने पतंग डोर विक्रेता लड्डू को भी किया नामजद
आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है जिला पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के लोगों के लिए खतरा बन चुकी पाबंदीशुदा प्लास्टिक डोर बेचने वाले दो सगे भाइयों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हैबोवाल जोशी नगर इलाके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 140 गट्टू डोर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जोशी नगर के रहने वाले पवन कुमार और उसके भाई संदीप कुमार के खिालफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह महानगर के प्रतिष्ठित पतंग डोर विक्रेता लड्डू पतंग वाले से डोर लेकर बेचते हैं। पुलिस ने इस मामले में लड्डू पतंग वाले को भी नामजद कर लिया है। पुलिस आरोपी लड्डू की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस भूरीवाला गुरुद्वारा साहिब के निकट मौजूद थी। तब पुलिस को सूचना मिली कि यूकों बैंक के निकट स्थित दत्त काइट वाले पाबंदीशुदा प्लास्टिक डोर बेच रहे हैं। पुलिस ने दुकान पर रेड की, जहां पुलिस को 140 गट्टू प्लास्टिक डोर के बरामद हुई। पुलिस ने दुकान मालिक दो सगे भाई पवन और संदीप को काबू कर लिया। एएसआई जिंदर लाल कहना है कि शुरुआती पूछताछ में पकड़े आरोपियों ने बताया कि वह प्लास्टिक डोर, रूपा मिस्त्री गली में स्थित लड्डू पंतग वालों से लेकर आते हैं और आगे बेचते हैं। इसलिए पुलिस ने लड्डू को भी इस मामले में नामजद किया है।
सूत्रों का कहना है कि लड्डू पंतग वाले शहर में कई दुकानदारों को पाबंदीशुदा प्लास्टिक डोर सप्लाई करते है। अगर पुलिस उनके गोदामों पर छापेमारी करें तो भारी मात्रा में प्लास्टिक डोर बरामद हो सकती है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर प्लास्टिक डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। अब नियमों की उल्लंघना के साथ-साथ धोखाधड़ी और मानव जीवन को खतरे में डालने की धाराएं भी जोड़ी जा रही है। ऐसी सख्ताई से प्लास्टिक डोर की ब्रिकी बंद हो सकती है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।