फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेजधार हथियार से बच्चे की निर्मम हत्या

तेजधार हथियार से बच्चे की निर्मम हत्या

Wed, 27 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियार से बच्चे की निर्मम हत्या
तेजधार हथियार से बच्चे की हत्या
विज्ञापन

- बच्चे के साथ कुकर्म की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- बकरे के लिए घास काटने निकला था घर से, खाली प्लॉट में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस्ती जोधेवाल के बहादुर रोड इलाके में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इलाके के लोगों को एक 12 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या की जानकारी हुई। हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया था। बच्चा घर से बकरे के लिए घास काटने निकला था। पुलिस ने बच्चे के साथ कुकर्म की भी आशंका जताई है।
घटना का पता उस समय चला, जब परिजन बच्चे को ढूंढते हुए खेत की ओर गए। एक दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे के जरिये पुलिस को पता चला है कि बच्चा प्लॉट के अंदर गया था, जहां खून से लथपथ उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद एसीपी पवनजीत चौधरी और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुुलिस ने फिलहाल मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहादुर के रोड स्थित आजाद नगर में रहने वाला 12 वर्षीय मोहम्मद इमाम इलाके में स्थित एक मदरसे में पढ़ता था। उसके पिता मोहम्मद मुबारक की इलाके में ही मीट का खोखा है। पढ़ाई करने के बाद जब मोहम्मद इमाम अपने पिता के पास आया तो उसके पिता ने उसे किर्च देकर बकरे के लिए घास काटने के लिए भेज दिया। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एसीपी ईस्ट पवनजीत ने कहा कि कुकर्म की आशंका के बारे में अभी कुछ नहीं कहा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुकर्म के शक से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन



नाबालिग ने बच्चे के साथ किया कुकर्म
लुधियाना। मेहरबान के गांव मंगली टांडा इलाके में एक नाबालिग युवक ने छह वर्षीय बच्चे को खिलाना देने के बहाने से उसके साथ कुकर्म किया। घटना के चार दिन बाद इसकी जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed