फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नंगल 2

नंगल 2

Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नंगल 2
पुलिस से सांठगांठ कराने के नाम पर रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद का फैसला कराने के नाम पर लिए थे 88 हजार रुपयेे
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल पुलिस ने एक ऐसे तथा ठग को गिरफ्तार किया है जो पुलिस में अपनी अच्छी पैठ होने की बात कहकर लोगों से भारी भरकम रकम ऐंठकर ठगी का शिकार बनाता था। इस बात का खुलासा नंगल के डीएसपी ने खुद पत्रकारवार्ता में किया।

डीएसपी जेपी सिंह ने कहा कि लुधियाना में हौजरी के कारोबारी की शादी नंगल की शिखा नाम की लड़की के साथ हुई थी, शादी के कुछ समय के बाद पति हनी खन्ना व पत्नी शिखा में झगड़ा होने लगा, जिससे परेशान होकर शिखा मायके घर आ गई। सितंबर 2018 में नंगल पुलिस के पास उसने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ कथित मारपीट करने की शिकायत दर्जा कराई। डीएसपी ने कहा कि इस सिलसिले में पुलिस ने बीते माह सम्मन जारी कर हनी खन्ना को नंगल तलब कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और शिखा अपने ससुराल चली गई। डीएसपी जेपी सिंह ने कहा कि इस समझौते के बावजूद दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी होती रही और परेशान होकर शिखा फिर से मायके नंगल आ गई और पुलिस के पास फिर शिकायत दर्ज करवा दी। इस आधार पर पुलिस ने शिखा के पति हनी खन्ना को फिर सम्मन जारी कर तलब किया। डीएसपी की मानें तो हनी खन्ना ने इस बारे में अपने एक दोस्त से मदद मांगी और उसके दोस्त ने नया नंगल में रहने वाले प्रदीप नामक व्यक्ति से उसकी मुलाकात करा दी। प्रदीप ने कहा कि नंगल पुलिस व पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों से उसके अच्छे संबंध तो हैं, लेकिन पुलिस पैसों के बिना काम नहीं करती। इस पर हनी खन्ना ने पैसे देने की बात मान ली और प्रदीप नामक युवक ने उससे 88 हजार रुपये ले लिए। बावजूद इसके उनका मामला हल नहीं हुआ, बल्कि प्रदीप उससे पैसों की और मांग करने लगा। इससे हनी ने तंग आकर इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास कर दी और प्रूफ के तौर पर मोबाइल पर प्रदीप के साथ हुई बातचीत जिसमें वह पैसों की मांग कर रहा है, की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नंगल पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया और 30 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। डीएसपी ने कहा कि प्रदीप के खिलाफ 420, 506 व 1988 की धारा 8 एपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। क्योंकि इसी तरह की और शिकायतें भी प्रदीप के खिलाफ मिली हैं। इस मौके पर नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed