फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ऑटो गैंग के सदस्यों ने फौजी को था लूटा, पुलिस को मामला दर्ज करने में लगे 16 महीने

ऑटो गैंग के सदस्यों ने फौजी को था लूटा, पुलिस को मामला दर्ज करने में लगे 16 महीने

Wed, 31 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
ऑटो गैंग के सदस्यों ने फौजी को था लूटा, पुलिस को मामला दर्ज करने में लगे 16 महीने
16 महीने बाद दर्ज किया लूट का केस
विज्ञापन

ऑटो गैंग के सदस्यों ने फौजी को था लूटा
बस स्टैंड जाने के लिए लिया था ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सवारियों को सुनसान जगह पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों ने फौजी को अपना शिकार बना लिया। पुलिस की कार्रवाई इतनी ढीली चली की मामला दर्ज करने में 16 महीने का समय लग गया। अब पुलिस घटनास्थल पर माथापच्ची करने पहुंचेगी और वहां काफी कुछ बदला होगा। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होगी।

थाना शिमलापुरी पुलिस ने मिल्ट्री कैंप ढोलेवाल के मंदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढोलेवाल स्थित आर्मी कांप्लेक्स में तैनात 130 रेजीमेंट के सिपाही मंदीप कुमार के अनुसार उसने गांव जाने के लिए छुट्टी ली थी। जुलाई 2017 को वह छुट्टी पर जाने के लिए ऑटो लेकर बस स्टैंड जा रहा था। ऑटो में पहले से ही तीन युवक सवार थे। जब ऑटो गिल चौक पहुंचा तो आरोपियों ने उसे नीचे उतार किया। चालक ने पैसे लेने की बजाए ऑटो भगा लिया। जब उसने अपने पर्स देखा तो गायब था। पर्स में 1500 और उसका आर्मी का पहचान पत्र था। उसने इस बारे में थाना शिमलापुरी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि फौजी ने पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद मामला दर्ज करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। अब उसे कुछ कागजात की जरूरत थी तो उसने मामला दर्ज करवाया है। डेढ़ साल बाद वहां क्या मिलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed