{"_id":"5bcb5dd7bdec2269612ac215","slug":"201540054487-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा देखने गए प्लस टू के छात्र को अगवा कर तेज हथियारों से काट उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशहरा देखने गए प्लस टू के छात्र को अगवा कर तेज हथियारों से काट उतारा मौत के घाट
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के छात्र की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
दशहरा मेला देखने गया था युवक, वापस नहीं लौटा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ढंडारी कलां में शुक्रवार को दशहरा मेला देखने गए 12वीं के छात्र को अगवा कर तेज हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी उसे घायल हालत में गांव मलिपुर के पास फेंककर फरार गए। वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात नाजुक होने के कारण उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। थाना दोराहा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की किसी लड़की के साथ दोस्ती थी। इस बात का पता उसके भाई को लग गया था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल पर आई कॉल के रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार ढंडारी कलां निवासी अवतार सिंह (22) सरकारी स्कूल में प्लस टू का छात्र था। शुक्रवार को घर से दशहरा मेला देखने के लिए गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात उसे गंभीर हालत में गांव मलिपुर के पास पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।