फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   व्यक्ति के बैंक खाते से दिल्ली में निकल गए पैसे

व्यक्ति के बैंक खाते से दिल्ली में निकल गए पैसे

Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति के बैंक खाते से दिल्ली में निकल गए पैसे
व्यक्ति के बैंक खाते से दिल्ली में निकल गए पैसे
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के जरिए 39400 रुपये निकलवाए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के एक प्रापर्टी डीलर के बैंक खाते से दिल्ली में किसी व्यक्ति ने एटीएम के जरिए पैसे निकलवा लिए। जब व्यक्ति को बैंक से इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले मंदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल योगराज ने बताया कि मंदीप सिंह का आईडीबीआई बैंक में खाता है। कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने उनके खाते से पैसे निकलवा लिए है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त काम दिल्ली से हुआ है। अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के एसबीपी बैंक के जनकपुरी एटीएम से आठ आठ हजार तीन बार और 15 हजार रुपये निकलवाएं है। योगराज ने बताया कि यह काम एटीएम के क्लोन तैयार करने वाले किसी व्यक्ति का है जिसने मंदीप के एटीएम कार्ड का नंबर लेकर पासवर्ड हैक कर लिया और पैसे निकलवा लिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed