फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाई की मौत का बदला लेने के लिए यूपी से मंगवाई पिस्तौल

भाई की मौत का बदला लेने के लिए यूपी से मंगवाई पिस्तौल

Wed, 27 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
भाई की मौत का बदला लेने के लिए यूपी से मंगवाई पिस्तौल
भाई की मौत का बदला लेने के लिए यूपी से मंगवाई पिस्तौल
विज्ञापन

- पिस्तौल, दो कारतूस और चाकू सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना ।
भाई की मौत का बदला लेने के लिए संगरूर के रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिल उत्तरप्रदेश से पिस्तौल मंगवाई, लेकिन वह सीआईए टू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी जनकपुरी कट के पास से की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल, दो कारतूस और चाकू बरामद किया है। आरोपियों की पहचान संगरुर के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ बाबा और बलकार सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

एडीसीपी क्राइम सतनाम सिंह ने बताया कि सीआईए टू के प्रभारी प्रेम सिंह के आदेश पर पुलिस पार्टी ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की कार में सवार दो लोगों रोका गया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और चाकू बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं। साल 2005 में संदीप के भाई की संगरूर में ही एक शक्स ने हत्या कर दी थी। तब संदीप 13 साल का था, लेकिन बदला लेने के लिए सही समय नहीं था। अब जब वो 25 साल का हो गया तो उसने उक्त शक्स की हत्या की साजिश रखी थी। अपने दोस्त के साथ मिलकर वह उत्तरप्रदेश गया और वहां से पिस्तौल लेकर आया। उनकी प्लानिंग थी कि उससे भाई के हत्यारे की हत्या करेगा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उधर, पुलिस को पता चला कि आरोपी बलकार सिंह पर भी हत्या का मामला दर्ज है। साल 2011 में उसे एक हत्याकांड के मामले में उसका समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed