{"_id":"5c4de66bbdec2273a2562d5c","slug":"191548609131-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा जलाया
विज्ञापन
कागज उठाने वाली महिला को जिंदा जलाया
संगरूर। लहरागागा में रविवार सुबह कागज उठाने वाली एक महिला को जिंदा जला दिया गया। घटना रविवार सुबह चार बजे की है। पुलिस ने चार घंटेे के अंदर लहरागागा निवासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना लहरागागा के प्रभारी डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 14 में रहने वाली 40 वर्षीय सलमा को रविवार सुबह चार बजे जिंदा जला दिया गया था। पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह निवासी लहरागागा को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार करके उसके खिलाफ धारा 302, 201, 34 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दूसरी तरफ, मृतक महिला के पति चमन लाल ने कहा कि सलमा के साथ पहले दुराचार किया गया और इसके बाद आग लगाकर मार दिया गया। उन्होंने मांग की कि आरोपी को सख्त सजा दी जाए।
फोटो:27एसजीआरपी04:सलमा की जली हुई लाश और फाइल फोटो।
---------------
जसवीर सिंह भट्टी