फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशापूर्ति के लिए करते थे वाहन चोरी, एक गिरफ्तार

नशापूर्ति के लिए करते थे वाहन चोरी, एक गिरफ्तार

Mon, 13 Aug 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नशापूर्ति के लिए करते थे वाहन चोरी, एक गिरफ्तार
नशापूर्ति के लिए करते थे वाहन चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा और दो कारों की बैटरियां बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है हैबोवाल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को थाना हैबोवाल की पुलिस नेगिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ज्वाला सिंह चौक में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा के साथ साथ दो कारों की बैटरियां भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दुर्गापुरी निवासी राघव नारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राघव को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी हरभजन सिंह नेबताया कि पुलिस ने ज्वाला सिंह चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा पर सवार हो जा रहा था तो पुलिस पार्टी ने उसे रोक कर कागजात की मांग की, लेकिन आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उक्त एक्टिवा चोरी की है और उसने इलाके से चोरी की है। पुलिस के मुलाजिम उसके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां भी बरामद हुई। आरोपी कोई काम धंधा करता नहीं था और नशा करने का आदी था। नशे के लिए पैसे नहीं होते थे तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी ने पहली बार एक्टिवा चोरी की और उसने बेचने के लिए जाते समय गिरफ्तार हो गया। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है कि उसके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और वह चोरी की एक्टिवा किसे बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed