फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विवाहिता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला किया दुराचार

विवाहिता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला किया दुराचार

Wed, 07 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला किया दुराचार
कोल्डड्रिंक में नशा पिला किया दुराचार
विज्ञापन

अश्लील फोटो दिखा कर करता था विवाहिता को ब्लैकमेल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
टिब्बा रोड इलाके में दंपति के झगड़े का फायदा उठा एक व्यक्ति ने विवाहिता को झांसे में ले लिया। आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने विवाहिता की अश्लील फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुराचार किया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मायापुरी के रहने वाले अभिषेक सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विवाहिता शिकायत के मुताबिक वह अपने पति के साथ घर वालों से अलग किराए पर रह रही है। उसका पति के साथ अक्सर पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। आरोपी अभिषेक को इस बात का पता चला तो उसने किसी तरह उसका नंबर अरेंज कर लिया। आरोपी ने उसे वाट्सएप पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए और हमदर्दी जताने लगा। आरोपी उसके पति के काम पर जाने के बाद अक्सर घर आने लगा। दिसंबर 2017 में आरोपी उसके घर आया और पीने के लिए कोल्डड्रिंक मांगी। उसने आरोपी को कोल्डड्रिंक दी और खुद रसोई में काम करने चली गई। आरोपी ने आधी कोल्डड्रिंक पी और बाकी रख दी।
विज्ञापन

जब वह आई तो आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए कहा। कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह उसके पति को उसकी फोटो दिखा देगा। आरोपी कई दिनों तक उसके साथ दुराचार करता रहा। इस पर उसने सारी बात पति को बताई। आरोपी ने उसके पति को धमकियां दी कि वह उसे तलाक देकर छोड़ दे। इसके बाद पीड़िता शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed