फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रूपयों की खातिर किया था महिला का कत्ल

रूपयों की खातिर किया था महिला का कत्ल

Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रूपयों की खातिर किया था महिला का कत्ल
एक लाख के लिए किया था महिला का कत्ल
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया हत्या का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
थाना मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने गत दिनों हुई महिला के कत्ल को सुलझा दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएचओ सुखवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया दोनों आरोपियों ने एक लाख रुपये की खातिर महिला का कत्ल कर लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। मृतका की पहचान मनजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी माडल टाऊन मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।
एसएचओ ने बताया कि मृतका की बेटी रोजी के बयानों पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंकी और हरदीप सिंह निवासी आदर्श नगर मंडी गोबिंदगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रोजी ने पुलिस को बताया था कि डेढ़ साल पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंकी के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। वह उनके घर अक्सर आता जाता था और उसके पास ऑल्टो कार है। करीब 10 दिन पहले उसने दो खाली चेकों पर हस्ताक्षर करके गुरप्रीत सिंह को इसीलिए दिए थे कि वह उसे पैसे निकलावकर देगा। उसने बैंक खाते से एक लाख रुपये निकलवाकर उसे नहीं दिए। इसका उसकी माता मनजीत कौर ने विरोध करती थी और गुरप्रीत सिंह से नाराज भी चल रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी शिकायतकर्ता ने अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह पर भरोसा कर उसे अपनी मां के साथ अपने बच्चे की स्कूल फीस भरने के लिए भेज दिया। इसके वह वापस घर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसी शाम को महिला की लाश शुतराना नहर से मिल गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच की तो उक्त दोनों आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए। एसएचओ के अनुसार 12 फरवरी की शाम को आरोपियों ने अपनी ऑल्टो कार में मनजीत कौर को बैठाकर उसका कत्ल किया और लाश नहर में फेंक दी थी। थानेदार दविंदरपाल सिंह ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंकी और हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed