फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विदेशी रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विदेशी रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विदेशी रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। शौक के तौर पर बिना लाइसेंस के ही विदेशी हथियार रखने वाले एक आरोपी को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आत्मनगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की है। मामले में पुलिस ने धांधरा रोड डुगरी स्थित मानक एनक्लेव निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आत्म पार्क के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से पैदल गुजर रहा था। पुलिस को देख आरोपी वहां से पीछे मुड़ गया। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिवॉल्वर बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपने दोस्त से शौक के तौर पर रिवॉल्वर लेकर रखी हुई थी। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी रिवॉल्वर किससे लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed