फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैसे निकलवाने आए व्यक्ति का बदला एटीएम, बाद में निकलवाए पैसे

पैसे निकलवाने आए व्यक्ति का बदला एटीएम, बाद में निकलवाए पैसे

Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पैसे निकलवाने आए व्यक्ति का बदला एटीएम, बाद में निकलवाए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। एटीएम में पैसे निकलवाने गए एक व्यक्ति का वहां खड़े नौसरबाजों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद आरोपियों ने उसके खाते से 75 हजार रुपये निकलवा लिए। जब तक व्यक्ति को पैसे निकलवाने का पता चलता काफी देर हो चुकी थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डुगरी की पुलिस ने इस मामले में डुगरी स्थित सीआरपी कालोनी निवासी रुल्दू सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।

रुल्दू सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। कुछ दिन पहले वह एक एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर नौसरबाज गिरोह के कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने बातों-बातों में उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और कोड ले लिया। पैसे निकलवाने के बाद वह वापस आ गया। कुछ दिन बाद पता चला कि उसके खाते से 75 हजार रुपये निकल चुके हैं। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरमेश कुमार ने बताया कि आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed