{"_id":"5a5796e64f1c1b3a198b462f","slug":"181515689702-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर टैक्नीशियन और ई पीडी दो हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूनियर टैक्नीशियन और ई पीडी दो हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी और सीवरेज बिल की फाइल के मांगे थे पैसे, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पानी और सीवरेज बिल की फाइल दबाने के लिए दो हजार की रिश्वत लेने वाले नगर निगम के जूनियर टेक्नीशियन और इंलेक्ट्रॉनिक पंप ड्राइवर को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नगर निगम डी जोन में तैनात हैं। विजिलेंस की टीम ने अवतार सिंह और चरणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि सिविल लाइन चंदर नगर के रहने वाले लाली कुमार जैन ने उन्हें शिकायत दी थी कि उनकी प्रॉपर्टी का पानी और सीवरेज का बिल 8861 रुपये बकाया था। जूनियर टेक्नीशियम अवतार सिंह और ईपीडी चरणजीत सिंह उसका पानी का कनेक्शन काटने गए थे। उक्त आरोपियों ने कनेक्शन न काटने और फाइल आगे न भेजने के बदले लाली से चार हजार रुपये की मांग की लेकिन लाली ने उन्हें कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है। मामला दो हजार में तय हो गया। उसके बाद लाली ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग को शिकायत दें दी। इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार का कहना है कि शिकायत आने के बाद उनकी टीम ने ट्रैप लगा दिया। उक्त आरोपियों ने दो हजार रुपये रिश्वत लेने के लिए वीरवार सुबह लाली को दंडी स्वामी रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया था। वहां पहले से विजिलेंस की टीम ट्रैप लगाकर बैठी हुई थी। जैसे ही लाली ने आरोपियों को पैसे दिए विजिलेंस ने रेडकर उन्हें दबोचकर उनसे रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए।