फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली दल के पोलिंग एजेंट बनने वाले वर्कर पर गंडासे से वार कर हत्या का प्रयास0

अकाली दल के पोलिंग एजेंट बनने वाले वर्कर पर गंडासे से वार कर हत्या का प्रयास0

Sat, 18 May 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल के  पोलिंग एजेंट बनने वाले वर्कर पर गंडासे से वार कर हत्या का प्रयास0
अकाली दल के वर्कर पर गंडासे से वार कर हत्या का प्रयास
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते प्राइवेट अस्पताल में रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव गुरूसर सैणेवाला में चुनाव से कुछ घंटे पहले ही अकाली दल की तरफ से पोलिंग एजेंट बनने वाले वर्कर पर गांव के ही कुछ लोगों ने गंडासे से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित ने जब शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अकाली वर्कर निर्मल सिंह टीटू को उसके साथियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर गुरमेल सिंह ने प्राइवेट अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। गांव गुरसर सैणेवाला के पूर्व सरपंच गुरादित्ता सिंह और घायल के साथी गुरदीप सिंह ने सिविल अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह निर्मल सिंह के साथ जाकर गांव में एक जगह बूथ लगाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कांग्रेस से मौजूदा सरपंच बलवीर सिंह बीरा अपने अन्य साथियों समेत कार पर आया और उन्हें रास्ते पर रोक तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सरपंच बीरा और लक्खा ने निर्मल के सिर पर तेजधार गंडासे से दो वार किए तो निर्मल नीचे गिर पड़ा। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों के एक साथी ने उन पर भी तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन वो किसी तरह बच गए। पूर्व सरपंच ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि जब घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। सिविल अस्पताल के डाक्टर गुरमेल सिंह का कहना था कि निर्मल के सिर पर गंभीर चोटें आई है जिस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में आईजी एमएफ फारूकी का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल निर्मल सिंह अकाली दल की तरफ से हर चुनाव में पोलिंग एजेंट बनता आ रहा है। रविवार को होने वाले चुनाव के लिए भी निर्मल बतौर पोलिंग एजेंट बनकर शिअद की तरफ से काम करने वाला था, जो घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed