फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेरा

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेरा

Sun, 03 Mar 2019 09:38 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना घेरा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए पक्षपात करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को गांव लेहलकलां के लोगों ने थाना लहरागागा का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पक्षपात का आरोप लगाया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बहुजन समाज पार्टी के नेता मोती लाल छाछिया ने कहा कि गांवलेहल कलां के अनुसूचित जाति के जगसीर सिंह को 17 फरवरी को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जगसीर सिंह को जब पुलिस ले जा रही थी तो वह भाग गया था और उसने गांव के छप्पड़ में छलांग लगा दी थी। इसके एक सप्ताह बाद जगसीर सिंह का शव छप्पड़ से बरामद हुआ था। इसके बाद लोगों ने धरना लगाकर पुलिस मुलाजिमों को उसकी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करके लोगों के गुस्से को शांत कर दिया था।
विज्ञापन

इतने दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे लोगों में पुलिस की कारगुजारी पर रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस पक्षपात कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपी पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह 4 मार्च को सुनाम लहरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा देंगे। इस मौके पर बीरबल सिंह, गोबिंद सिंह छाजली, हरप्रीत सिंह बाजवा, सरपंच जसविंदर सिंह रिंपी,कृपाल सिंह नाथा, सतगुर सिंह, अजैब सिंह, बरिंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed