{"_id":"5c38c7eabdec2273a0324390","slug":"171547225066-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दो लाख ठगे
विज्ञापन
लुधियाना। न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दो लाख की ठगने पर थाना डाबा पुलिस ने सरदूलगढ़ (मानसा) निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गांव लोहारा निवासी सुखजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसे लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने सरदूलगढ़ निवासी हरजिंदर सिंह से मिलाया था। हरजिंदर सिंह ने उसे कहा कि वह उसे न्यूजीलैंड भेज देगा। इसके लिए फाइल तैयार करनी होगी और दो लाख रुपये देने होंगे। उसके झांसे में आकर उसने दो लाख रुपये साल 2017 में दे दिए। आरोपी ने उसे ना तो न्यूजीलैंड भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए। थाना डाबा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।