{"_id":"5c2a49b2bdec2256aa76ed97","slug":"171546275250-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट गिरोह के दो सदस्य काबू, 6 मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट गिरोह के दो सदस्य काबू, 6 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट गिरोह के दो सदस्य काबू
आरोपियों से लूट के 6 मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशे के लिए चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 6 मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एडीसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को न्यू अशोक नगर निवासी फिरोज आलम ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह बाद दोपहर टेंट लगा रहा था। इस दौरान लघुशंका करने के लिए लाइनों के पास गया। अचानक दो युवक वहां पर आए और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उससे मोबाइल फोन और 870 रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
एएसआई जतिंदर कुमार ने 30 दिसंबर को पुलिस मुलाजिमों के साथ चांदनी चौक पर नाकाबंदी की थी। यहां पर पुलिस ने स्कूटर पर सवार दो युवकों शक के आधार पर हिरासत में लिया, जिनकी पहचान न्यू अशोक नगर निवासी गुरमिंदर सिंह उर्फ सोनू और सरूप नगर निवासी अमन कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोगों से लूटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह नशा करने के आदी है, इसलिए लूटपाट करते है। इससे पहले भी उनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 4 में मामला दर्ज है।