{"_id":"5c16816bbdec22573037c360","slug":"171544978795-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पीएयू के बाहर सीपीआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पीएयू के बाहर सीपीआई ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर नारेबाजी, अक्तूबर में हुई थी वारदात
थाना प्रभारी पर लगाया आरोपियों की मदद का आरोप, सस्पेंड करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधिायाना। दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंजपीर के लोगों ने सीपीआई की तरफ से रविवार को थाना पीएयू के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों से एसएचओ थाना पीएयू को सस्पेंड करने की भी मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवक भी शामिल हुए।
सीपीआई नेता पीडी मौड़ ने बताया कि पीएयू में अक्तूबर महीने में अगवाकर दुष्कर्म करने का एक मामला दर्ज हुआ था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ समय पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह से भी मुलाकात की गई थी। उन्होंने भी भरोसा दिलाया था कि आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन पीएयू की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी आरोपियों के साथ मिले हुए हैं। सीपीआई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सूद को सस्पेंड करने की मांग की है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सूद ने सीपीआई नेताओं के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने कभी किसी आरोपी का साथ दिया है और न ही पुलिस ने कोई ढीली कार्रवाई की है। दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो अभी जेल में है। बाकी आरोपियों का अदालत से वारंट लिया हुआ है। उनकी तलाश की जा रही है।