फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बिहार से लाकर करता था अफीम की तस्करी, एक काबू

बिहार से लाकर करता था अफीम की तस्करी, एक काबू

Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
बिहार से लाकर करता था अफीम की तस्करी, एक काबू
एक किलो अफीम समेत आरोपी काबू
विज्ञापन

बिहार से लाकर करता था सप्लाई, आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बिहार से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव खेड़ी सुआ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो अफीम बरामद की है।

इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन बेतिया के रहने वाले नंद किशोर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव खेड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिहार के अलग अलग जिलों से अफीम की खेप लाकर महानगर के अलग अलग जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी अफीम कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed