फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नगर निगम की महिला कंप्यूटर अप्रेटर से भाजपा नेता ने की मारपीट

नगर निगम की महिला कंप्यूटर अप्रेटर से भाजपा नेता ने की मारपीट

Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की महिला कंप्यूटर अप्रेटर से भाजपा नेता ने की मारपीट
नगर निगम की महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से भाजपा नेता ने की मारपीट
विज्ञापन

-बुजुर्ग लोगों को धक्का मार कर पहले अपना काम करने को बोल रहा था आरोपी
पुलिस के पास की शिकायत, पुलिस जांच में है जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिड्डा चौक स्थित नगर निगम दफ्तर में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात एक महिला कर्मचारी के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की। मारपीट करने का कारण सिर्फ यही है कि महिला ऑपरेटर ने उसका काम वहां खड़े लोगों से पहले नहीं किया। इसके बाद भाजपा नेता को गुस्सा आ गया और उसने महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए सभी मुलाजिमों को भी धमकियां दी गई। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच के अधीन आती चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला कर्मचारी प्रीति को अस्पताल भेजा। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रीति ने बताया कि वह कुछ सालों से बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम कर रही है। शुक्रवार को वह दफ्तर में बैठ कर अपना काम कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पर लाइन लगाकर काम कराने के लिए खड़े थे। इसी दौरान भाजपा नेता वहां आया और प्रीति को उसका काम पहले करने के लिए कहने लगा। इस पर प्रीति ने उसे कुछ समय रुकने के लिए कहा तो अपनी नेतागिरी दिखाते हुए भाजपा नेता ने वहां खड़े बुजुर्गों को धक्का दिया और खुद का काम पहले करने के लिए कहा। जब प्रीति ने उसका काम करने से मना किया तो भाजपा नेता ने मुलाजिम के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वहां अन्य मुलाजिमों ने उसे रोका तो उन्हें भी धमकियां देकर चुप करवा दिया गया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई कुलवंत चंद ने कहा कि पुलिस के पास भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed