फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सवद्दी कला के नौजवान कुलजीत सिंह के ड्रग ओवरडोज मामले को देहात पुलिस का फाइनल टच

सवद्दी कला के नौजवान कुलजीत सिंह के ड्रग ओवरडोज मामले को देहात पुलिस का फाइनल टच

Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सवद्दी कला के नौजवान कुलजीत सिंह के ड्रग ओवरडोज मामले को देहात पुलिस का फाइनल टच
हरियाणा से आता था हाई क्वालिटी हेरोइन, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से बरामद हुई 515 ग्राम हेरोइन,
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। छह दिन पहले गांव सवद्दी कलां में ड्रग ओवरडोज से मरे नौजवान कुलजीत सिंह की मौत के मामले में चल रही जांच के दौरान पुलिस को ढाई करोड़ रुपये की हाई क्वालिटी हेरोइन बरामद हुई। 515 ग्राम हेरोइन के साथ जगरांव पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले दो सगे भाइयों सुशील और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों का नाम गांव मलक के हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था।
डीआईजी लुधियाना रेंज रणबीर सिंह खटड़ा ने बताया कि कुलजीत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने गांव सवद्दी कलां के ही दो सगे भाइयों गुरप्रीत और पुष्पिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उसने यह नशा हरप्रीत सिंह उर्फ गुलजारी पुत्र बूटा सिंह निवासी मलक से लिया था। दोनों भाइयों से पूछताछ के बाद हरप्रीत सिंह को पुलिस ने उठाया तो हरियाणा के गांव पीलीमंडोरी जिला फतेहाबाद के रहने वाले दो भाईयों सुशील और सुनील का नाम बडे़ तस्कर के तौर पर सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनसे ढाई करोड़ रुपये की 515 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने पांचों आरोपियों के अलावा गांव सवद्दी कलां में तूर मेडिकल स्टोर के मालिक बलजीत सिंह उर्फ नीटा और गांव में ही मेडिकल लैब चलाने वाले गुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बलजीत और गुरजीत सिंह पर आरोप है कि वे बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के नौजवानों को इंजेक्शन लगाने के लिए सिरींज मुहैया करवाते थे। इसके अलावा गांव सवद्दी कलां के एक और नशा तस्कर मलकीत सिंह की गिरफ्तारी भी इस केस में पुलिस ने डाली है।
विज्ञापन

डीआईजी खटड़ा ने बताया कि कुलजीत सिंह की ड्रग ओवरडोज से हुई मौत के बाद ही इस केस के लिए जांच कमेटी बनाई गई थी। धीरे धीरे सारे केस की परतें खुलनी शुरू हुई जिस दौरान पुलिस ने सुशील कुमार से 260 ग्राम, सुनील कुमार से 255 ग्राम, हरप्रीत सिंह से 11 ग्राम हेरोइन, मलकीत सिंह से 150 नशीली गोलियां, जसप्रीत सिंह से 2 ग्राम हेरोइन और 4 सीरिंज, बलजीत सिंह से 35 सीरिंज और गुरजीत सिंह से 33 सीरिंज बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed