{"_id":"5a4bb2f94f1c1bc20a8b6167","slug":"171514910457-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली मोबाइल दिखा कर बेच देता था नकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असली मोबाइल दिखा कर बेच देता था नकली
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली मोबाइल दिखा बेच देता था नकली
पुलिस ने आरोपी को किया काबू, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को काबू किया है, जोकि लोगों को असली मोबाइल और बिल दिखाकर खाली मोबाइल कवर बेच कर रफूचक्कर हो जाता था। आरोपी किदवई नगर का रहने वाला इरशाद है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने दस पीस खाली कवर बरामद किए है। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।
एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस शेरपुर चौक पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्तिमोबाइल बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता है। वह हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। तब पुलिस ने आरोपी इरशाद को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में आरोपी इरशाद ने बताया कि वह एक मोबाइल सही हाथ में लेकर बैठ जाता था और लोगों को उस मोबाइल का बिल दिखा कर कहता था कि बिल में जो कीमत है, वह उस कीमत से कम में मोबाइल दे देगा। जब लोग उसकी बातों में आकर पैसे पकड़ा देते तो वह उन्हें मोबाइल वाला खाली कवर थाम देता। उस कवर में शीशे को काट कर रखा होता था और उस कवर के बाहरी तरफ वह गोंद लगा देता था। जिससे वह जल्दी न खुले। जब तक व्यक्ति केस खोलने लगता, वह पैसे लेकर गायब हो जाता। आरोपी का कहना है कि उसने पहली बार ऐसी वारदात की है। इससे पहले वह खुद ऐसी ही वारदात का शिकार हुआ था। इसके बाद उसने खुद यह धंधा शुरू कर लिया। हालांकि, पुलिस उसकी कहानी को झूठा मान रही है।