{"_id":"59cbdff14f1c1bc9538b4b38","slug":"171506533361-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर ने प्रेमी भाई के साथ मिल कर कराया था फ ौजी जवान का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर ने प्रेमी भाई के साथ मिल कर कराया था फ ौजी जवान का कत्ल
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर कराया था आईटीबीपी के जवान का कत्ल
- लड़की, उसका प्रेमी और एक अन्य नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
तीन दिन पहले जगरांव के गांव डल्ला पुल के नजदीक हुई आईटीबीपी के जवान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में मृतक की मंगेतर, उसके प्रेमी और एक अन्य नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या के लिए उपयोग किया गया तेजधार हथियार बरामद हुआ है।
23 सितंबर को जगरांव पुलिस को डल्ला पुल के नजदीक नहर के पास से गांव भागोके जिला फिरोजपुर निवासी आईटीबीपी के जवान सतनाम सिंह की लाश बरामद हुई थी। बुधवार को लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरशरण सिंह संधू ने मामले के सुलझने की पुष्टि की। एसएसपी सुरजीत सिंह ने अपने नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। डीआईजी ने कहा कि मृतक सतनाम सिंह की फिरोजपुर के गांव आलेवाल निवासी हरपाल सिंह की बेटी राजविंदर कौर के साथ मंगनी हुई थी, लेकिन राजविंदर कौर अपने रिश्तेदारी में लगते रिश्ते में भाई प्रदीप सिंह को चाहती थी। प्रदीप ने राजविंदर कौर के साथ मिलकर सतनाम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके अनुसार सतनाम छुट्टी खत्म कर अपने गांव से वापस पंचकूला जा रहा था, लेकिन उसे फोनकर प्रदीप ने जगरांव में रोक लिया। कहा कि उसे भी सेना में भर्ती होना है और कुछ बातचीत करनी है। सतनाम के जगरांव पहुंचने पर प्रदीप और उसके 17 साल के नाबालिग साथी ने सतनाम को बेहोशी की दवा मिलकार जूस पिला दिया। इस बार मोटरसाइकिल पर बैठाकर डल्ला नगर के पास ले गए। वहां जाने के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार से जवान की हत्या कर दी। इस केस में मृतक की मंगेतर राजविंदर कौर, प्रदीप सिंह एवं तीसरे नाबालिग साथी को काबू कर लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।