{"_id":"5c435896bdec2273a5195c1d","slug":"161547917462-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़ सामान किया चोरी, खुद का सामान रख किया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़ सामान किया चोरी, खुद का सामान रख किया कब्जा
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के घर पर हमला कर कुछ लोगों ने कर लिया कब्जा
आरोपियों की तलाश में जुटी थाना डिवीजन सात की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ताजपुर रोड की ईडब्ल्यूएस कालोनी में दो दिन पहले कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला के घर के ताले तोड़ दिए। वहां से सामान चोरी कर खुद का सामान रख दिया और घर पर ही कब्जा कर लिया। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह विरोध करने पहुंची। इस पर आरोपियों ने उसे धमकियां दीं और भगा दिया। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। पुलिस ने ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी वीना रानी की शिकायत पर पोपी, राजू, हैप्पी, फीनो और फीनों के बच्चों के खिलाफ चोरी कर कब्जा करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
वीना रानी की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने कुछ साल पहले ईडब्ल्यूएस कालोनी का मकान दीनानाथ नाम के व्यक्ति से सवा तीन लाख रुपये में खरीद किया था। वह वहां रह रही थी। दो दिन पहले वह किसी काम से बाहर गई थी तो पीछे से घर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान फीनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके घर का ताला तोड़ दिया और वहां से सामान चोरी कर घर पर ही कब्जा कर लिया। पुलिस ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई अरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।