{"_id":"5c2f8ba8bdec2256e741c24d","slug":"161546619816-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर लाया गया हवालाती मुलाजिमों को धक्का दे हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर लाया गया हवालाती मुलाजिमों को धक्का दे हुआ फरार
विज्ञापन
पेशी पर लाया गया आरोपी फरार
अदालत के बाहर हथकड़ी लगाने के दौरान पुलिस कर्मियों को दिया धक्का
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नाबालिग के अपहरण के मामले में पिछले कुछ समय से जेल में बंद आरोपी शुक्रवार को पेशी पर आया और पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी उस समय फरार हुआ जब मुलाजिम उसे अदालत में पेश कर बाहर लाए और उसे हथकड़ी लगाने लगे थे। मुलाजिमों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया। आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गया।
मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिविजन पांच और चौकी कोर्ट कांप्लेक्स को दी। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह और कांस्टेबल सतविंदर सिंह के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी हरजिंदर का पता लगाने में जुटी है। भट्टियां स्थित चिट्टी कालोनी निवासी हरजिंदर सिंह (23) के खिलाफ थाना लाडोवाल में जुलाई 2018 में नाबालिग को झांसा देकर अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ था। कुछ समय पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल में पेश कर दिया था। शुक्रवार को अदालत में उसकी पेशी थी। उसे मुलाजिम जेल से अदालत में पेश करने के लिए लाए थे। अदालत में पेश करने के बाद मुलाजिम जैसे ही आरोपी को बाहर लाकर हथकड़ी पहनाने लगे तो आरोपी ने मुलाजिमों को धक्का दिया और भागने लगा। ़पुलिस मुलाजिमों के शोर मचाने पर भी कोर्ट कांप्लेक्स में से किसी भी व्यक्ति ने उसे काबू करने की कोशिश नहीं की। आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गया। इसके बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी हरजिंदर किस तरफ गया है अभी कुछ पता नहीं चला है। आरोपी हरजिंदर के खिलाफ तो मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा कांस्टेबल सतविंदर के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।