फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिक्शा पर लदे कपड़े के बोरे चुराने वाले तीन गिरफ्तार

रिक्शा पर लदे कपड़े के बोरे चुराने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा पर लदे कपड़े के बोरे चुराने वाले तीन गिरफ्तार
रिक्शे पर लदे कपड़े के बोरे चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपियों ने कुछ दिन पहले लोकल अड्डे के पास वारदात को दिया था अंजाम
-आरोपियों के कब्जे से सात एक्टिवा, चार बाइक और अन्य सामान हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी करने और रिक्शा पर कुछ दिन पहले लेडीज सूट से भरे बोरे चोरी करने वाले चोर गिरोह के तीन सदस्यों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिक्शे पर लदा बोरा, सात एक्टिवा स्कूटर, चार बाइक के साथ साथ अन्य कीमती सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के तिलक नगर निवासी अजय कुमार, बढ़ाला चौक निवासी रवि कुमार और अमृतसर के वड्डा हरिपुरा निवासी राजेश कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद के अनुसार कुछ दिनों से कोतवाली इलाके से दो पहिया वाहनों की चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं। आठ सितंबर को पुलिस पार्टी की तरफ से लोकल अड्डे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि वह लेडीज सूट बेचता है। वह आर्डर के हिसाब से बोरे पैक कर अलग अलग ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजता है। आठ तारीखको वह बोरे भर ट्रांसपोर्ट नगर में भिजवाए थे। रास्ते में रिक्शे पर लदे बोरे को एक्टिवा सवार आरोपियों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने इलाके में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा आरोपियों ने कई दुकानों से भी सामान चोरी किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed