फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जिम्मीदार के घर से घरेलू नौकर ने उड़ाए दस लाख और जेवरात

जिम्मीदार के घर से घरेलू नौकर ने उड़ाए दस लाख और जेवरात

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिम्मीदार के घर से घरेलू नौकर ने उड़ाए दस लाख और जेवरात
जमींदार के घर से नौकर ने उड़ाए दस लाख और जेवरात
विज्ञापन

अपने साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
जमींदार का परिवार रिश्तेदार के अंतिम भोग में गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घरेलू कामकाज के लिए घर में रखे नौकर ने अपने एक साथी के साथ मिल गांव कादियां के जमींदार सरबजीत सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने घर में पड़े 10 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय नौकर और उसका साथी ही मौजूद थे। घटना का पता उस समय चला जब घर में साफ सफाई करने वाली आई तो सामान बिखरा पड़ा देख उसने जमींदार को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सरबजीत सिंह की शिकायत पर घरेलू नेपाली नौकर कृष्ण और विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सरबजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते है। उन्होंने घरेलू कामकाज के लिए आरोपी कृष्ण को अपने घर रखा हुआ था। वह पिछले काफी समय से उनके पास काम कर रहा था। शनिवार को उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के अंतिम अरदास में हिस्सा लेने जाना था। वह परिवार सहित चले गए। पीछे से आरोपी कृष्ण साथी विशाल के साथ मौजूद था। दोनों ने पीछे से घर का सामान बिखेर कर अंदर पड़े दस लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब साफ सफाई करने वाली नौकरानी घर आई तो सामान बिखरा पड़ा देख उसने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन

दो घंटे पहले ही घर में आया था विशाल
सरबजीत सिंह ने बताया कि कृष्ण से अक्सर उसके साथी मिलने के लिए आते रहते थे। जिस दिन उन्होंने अंतिम अरदास में जाना था तो कृष्ण से मिलने के लिए विशाल और उसका एक साथी आए थे। कृष्ण ने उन्हें बताया था कि दोनों को काम पर लगवाना है वह कुछ देर उसी के पास रुकने वाले हैं। पहले की तरह साथियों के आने के कारण उन्होंने भी कुछ नहीं कहा और खुद चले गए। पीछे से आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि दोनों नौकरों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उनके कुछ सगे संबंधियों का पता लगाया जा रहा है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed