फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाई पर झूठा मामला दर्ज करा खुद फंसा,

भाई पर झूठा मामला दर्ज करा खुद फंसा,

Sun, 20 May 2018 09:12 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
भाई पर झूठा मामला दर्ज करा खुद फंसा,
पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार भिड़े, महिला के फाड़े कपड़े
विज्ञापन

पहले पीड़ित पर दर्ज करा दिया था झूठा मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में जुटी थाना डिवीजन तीन की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने भाई-भाभी के साथ मारपीट की। इतनी ही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अपने भाई पर झूठा चोरी का मामला दर्ज करवा दिया। जब पुलिस ने इसकी जांच की मांग की तो सारी कहानी उल्टी निकली। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने चौक हीरा हलवाई की रहने वाली सोनल जैन की शिकायत पर उसके देवर हनी जैन, सोनिका जैन, जमालपुर इलाके में रहने वाले संजीव जैन और भावना जैन के साथ-साथ योगेश कुमार और हनी के अन्य दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियोें की तलाश में जुटी हुई है।

सोन जैल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका आरोपियों के साथ पारिवारिक क्लेश चल रहा है। 25 अप्रैल को वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सिविल लाइन स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे। पीछे से आरोपियों ने षड़यंत्र रच दिया कि उन्हें फंसाया जाए। आरोपियों ने उनके खिलाफ चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। जब वह घर लौटे तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जब उन्होंने इसकी जांच अधिकारियों से करवाई तो मामला झूठा निकला। थाना डिवीजन तीन के एसएचओ इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहले सोनाली पर झूठा मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। उल्टा आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed