फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विदेश जाने के लिए लडकी की फाइल कलीयर न होने से परेशान किसान ने पेड से फंदा लगाकर की खुदकुशी

विदेश जाने के लिए लडकी की फाइल कलीयर न होने से परेशान किसान ने पेड से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 31 Mar 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विदेश जाने के लिए लडकी की फाइल कलीयर न होने से परेशान किसान ने पेड से फंदा लगाकर की खुदकुशी
बेटी न जा सकी विदेश, किसान ने लगाया फंदा
विज्ञापन

विदेश जाने की फाइल हो गई थी रिजेक्ट, किसान ने बेच दी थी दो एकड़ जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव मियां में किसान गुरबिंदर सिंह (46) ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण विदेश जाने के लिए लड़की की लगाई गई फाइल का रिजेक्ट होना बताया जा रहा है। किसान ने लड़की को विदेश भेजने खातिर अपनी दो एकड़ जमीन तक बेच दी थी । घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था सहारा के सदस्य मौके पर पहुंचे और थाना सदर पुलिस की हाजिरी में शव को फंदे उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया ।
गांव मियां के सरपंच हरमेल सिंह ने बताया कि किसान गुरबिंदर सिंह के तीन लड़कियां है।ं सबसे बडी लड़की को आइलटस करवाने के बाद उसने अपनी दो एकड़ जमीन बेचकर अपनी लड़की को विदेश भेजने के लिए फाइल लगाई थी। फाइल बीते दिनों रिजेक्ट हो गई थी। इसके बाद से वह लगातार परेशान रहने लगा था। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में किसान गुरबिंदर सिंह गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति की जमीन को ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी कर रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़की के विदेश न जाने के कारण किसान गुरबिंदर सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था और उसी वजह से उसने शनिवार सुबह अपने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली । थाना सदर प्रभारी सब इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहारा सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा है। मृतक किसान की पत्नी कुलविंदर कौर के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed