फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कलयुगी पिता ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार और कुकर्म

कलयुगी पिता ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार और कुकर्म

Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी पिता ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार और कुकर्म
कलयुगी पिता ने आठ साल की बच्ची किया रेप
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा कर एक साल से रह रहा था अलग
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। धूरी लाइन इलाके में अपनी दो बच्चियों के साथ रहने वाले कलयुगी पिता ने अपनी आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार और कुकर्म किया। आरोपी बच्ची को धमकियां देता था कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। करीब एक साल बाद बच्चियों को ढूंढते हुए उनकी मां पहुंची तो बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद इसकी शिकायत थाना डिवीजन दो की पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके घर दो बच्चियों ने जन्म लिया। बच्चियों के जन्म के बाद उसकी अपने पति के साथ अनबन शुरू हो गई। करीब एक साल पहले आरोपी अपनी दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया। उसने अपने पति और बच्चियों की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय पहले उसे पता चला कि आरोपी धूरी लाइन इलाके में रहता है। वह बातचीत के बाद अपनी बच्चियों से मिलने के लिए पहुंच गई। पति की इजाजत के बाद वह बच्चियों को अपने घर एक दिन के लिए ले आई। जहां बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी साइकिल फैक्टरी में काम करता है और वहीं मिले क्वार्टर में बच्चियों के साथ रहता था। आरोपी दुराचार और कुकर्म करने के बाद बच्ची को धमकियां देता था। इस कारण बच्ची काफी डरी हुई थी। जब बच्ची मां के पास पहुंची तो उसने सारी बात बता दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed