फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रंजिश के चलते सड़क के बीचों बीच भिड़े दो गुट

रंजिश के चलते सड़क के बीचों बीच भिड़े दो गुट

Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते सड़क के बीचों बीच भिड़े दो गुट
रंजिश मं बीच सड़क पर टकराए दो गुट
विज्ञापन

तेजधार हथियार और डंडे चलने से लोगों में मची भगदड़
पुलिस ने घटनास्थल से तेजधार हथियार किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
माधोपुरी मोहल्ला के पास रविवार सुबह दिनदहाड़े सड़क पर पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के सदस्यों ने एक दूसरे पर डंडे और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों में खुद को बचाने के लिए भगदड़ मच गई। करीब 15 मिनट तक वहां पर दोनों गुटों के सदस्य तांडव मचाते रहे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच। इससे पहले ही दोनों गुट फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल कुछ तेजधार हथियार बरामद किए है।

बताया गया दो दिन पहले एक गुट के सदस्यों ने दूसरे गुट के घर के बाहर हमला कर दिया था। आज दूसरे गुट के सदस्यों को जानकारी मिली कि उनके घर हमला करने वाले युवक माधोपुरी मोहल्ला के पास खड़े है।इसके बाद दोनों गुटों के सदस्य वहां इकट्ठा हो गए। दोनों ने सड़क के बीचों बीच एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से लाठी डंडे और तेजधार हथियार चले। किसी राहगीर ने बीच बचाव करने की कोशिश भी नहीं की। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। दोनों गुटों के सदस्य वहां से फरार थे। पुलिस ने कुछ तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस दोनों गुटों के सदस्यों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed