फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खुदकुशी

खुदकुशी

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
ट्रक आपरेटर ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

संगरूर। किसानों के बाद अब ट्रक आपरेटरों ने भी आर्थिक संकट के चलते खुदकुशी की राह पकड़ ली है।लहरागागा के गांव खाई में आर्थिक संकट में घिरे ट्रक आपरेटर ने मंगलवार सुबह अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
गांव खाई निवासी 46 वर्षीय ट्रक आपरेटर अमरीक सिंह की पत्नी बीते दिनों अपने मायके गई थी। उसका बड़ा लड़का गाड़ी लेकर बाहर गया था। छोटा लड़का खेलने के बाहर गया था इसी दौरान अमरीक सिंह ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक अमरीक सिंह के छोटे भाई गुरतार सिंह ने बताया कि उनके पास अपनी दो एकड़ जमीन है। कुछ जमीन ठेके पर लेकर खेती करते थे।ु खेत में पानी का प्रबंध न होने के कारण फसल अच्छी नहीं होती थी। इस पर अमरीक सिंह ने घर का खर्च चलाने के लिए उधार के पैसे लेकर लहरागागा की ट्रक यूनियन में एक ट्रक डाला था, जिससे घर का गुजारा अच्छा होने लगा। कैप्टन सरकार के ट्रक यूनियन भंग करने के फैसले से अमरीक सिंह को काफी झटका लगा। इसके कारण वह परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमरीक सिंह अकसर परिवार में यही कहता रहता था कि अब उनका ढाई लाख रुपये का ट्रक सिर्फ पचास हजार रुपये का रह गया है और यूनियन के बिना उसे काम नहीं मिलेगा। इसी कारण वह परेशानी के दौर से गुजर रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। आल इंडिया ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह बैहणीवाल ने बताया कि ट्रक यूनियन भंग करने से ट्रक आपरेटर परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। मृतक अमरीक सिंह भी लहरागागा ट्रक यूनियन से जुड़ा था। ट्रक यूनियन के भंग होने से वह परेशान रहने लगा था। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार को ट्रक यूनियन भंग करने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए अन्यथा किसानों की तरह ट्रक आपरेटर भी खुदकुशी की राह पर चलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed