फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मलेशिया भेजने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

मलेशिया भेजने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

Sat, 29 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
मलेशिया भेजने के नाम पर ठगे 3.50 लाख
लुधियाना। मलेशिया में वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर ठगी करने पर थाना सराभा नगर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में ढेहलो निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि साल 2017 में बीआरएस नगर निवासी विक्रांत कुमार से मुलाकात हुई थी। विक्रांत कुमार ने आश्वासन दिया कि वह उनके बेटे गुरपिंदर सिंह और दामाद कर्णवीर सिंह को मलेशिया वर्क परमिट पर भेज देगा। इसके लिए 3.50 लाख रुपये खर्च होंगे। 20 अक्टूबर 2017 को उन्होंने विक्रांत कुमार को 3.50 लाख रुपये दे दिए। विक्रांत ने उनके बेटे और दामाद को मलेशिया भेज दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें न तो वर्क परमिट मिला और न ही वीजा। आरोपी ने दोनों के पासपोर्ट भी छीन लिए। किसी तरह उन्होंने दोनों को वापस बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद विक्रांत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed