फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेरोजगारी ने परिजनों का एकलोता चिराग़ बुझाया

बेरोजगारी ने परिजनों का एकलोता चिराग़ बुझाया

Fri, 28 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी ने परिजनों का एकलोता चिराग़ बुझाया

विज्ञापन
घनौली (रोपड़)। गांव अलीपुर नजदीक भाखड़ा नहर में बहता हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अमरीक सिंह (25) पुत्र जगतार सिंह निवासी कोटला पावर हाउस जिला रोपड़ के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय पटवार सर्कल घनौली के पटवारी राम लाल ने भाखड़ा नहर में तैरता हुआ शव देखने के उपरांत मीडिया को जानकारी दी। जिसके उपरांत पुलिस चौकी घनौली की टीम की तरफ से तुरंत गोताखोर हैपी कुमार की टीम को बुला कर शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवा 21 जून को कोटला पावर हाउस से गुम हुए युवक अमरीक सिंह का है। पुलिस की तरफ से मृतक के वारिसों को सूचित किया गया। इसके उपरांत मृतक का जीजा हरजिंदर सिंह और मामा बलविंदर सिंह शव लेने मौके पर पहुंच गए। मृतक के जीजा हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक अपने माता पिता का अकेला लड़का था। बीटेक की डिग्री करने के उपरांत नौकरी नहीं मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। उन्होंने बताया कि अमरीक सिंह 21 जून से लापता था। जिसकी गुमशुदगी संबंधित थाना आनंदपुर साहिब में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन :- म्रतिक नौजवान अमरीक संघि की फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed