फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर महानगर में करनी थी सप्लाई, दो गिरफ्तार

बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर महानगर में करनी थी सप्लाई, दो गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर महानगर में करनी थी सप्लाई, दो गिरफ्तार
लुधियाना। सूबे बार्डर एरिया के रहने वाले तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने जालंधर बाईपास के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से आधा किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में थाना सलेम टाबरी में अमृतसर के अजनाला स्थित गांव रायपुर निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा (42) और उसके साथी अजनाला के गांव कोटली निवासी प्रभजीत सिंह उर्फ बब्बू (28) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जालंधर बाईपास पर बस से उतरेंगे और अलग-अलग जगहों पर हेरोइन की सप्लाई करेंगे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों को बस से उतरते ही काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी शेरा के कब्जे से 330 ग्राम और बब्बू के कब्जे से 170 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी शेरा खेतीबाड़ी का धंधा करता था। वह हेरोइन का नशा करने लग गया। बाद में उसने हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। परिजनों को पता चला तो उन्होंने शेरा को घर से निकाल दिया। इसके बाद शेरा ने तस्करी का धंधा नहीं छोड़ा। वह पिछले सात आठ साल से हेरोइन तस्करी का धंधा करता रहा। आरोपी बब्बू पिछले तीन साल से तस्करी का धंधा कर रहा है। वह ड्राइवरी करता है और उसका भाई नशा तस्करी के आरोप में पिछले काफी समय से बंद है। भाई के जेल जाने के बाद आरोपी बब्बू ने खुद नशा तस्करी का काम संभाल लिया। आरोपी तरनतारन के तस्कर गागू से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करते है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गागू का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed