{"_id":"5d0e5d808ebc3e46542128db","slug":"15612225126-bathinda-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आप को आईजी बताकर लोगों को ठगने वाले को पुलिस ने किया ग्रिफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपने आप को आईजी बताकर लोगों को ठगने वाले को पुलिस ने किया ग्रिफतार
विज्ञापन
बठिंडा। अपने आप को आईजी बताकर लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनिंदर सिंह गांव दराज जिला बरनाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी भुच्चो मंडी में केस दर्ज कर उसके साथी अंग्रेज की तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव कमालू निवासी भोला सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए थे कि आरोपी अमनिंदर सिंह ने प्रोग्रेसिव आर्गनाइजेशन ह्यूमन राइट्स संस्था के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने अमनिंदर सिंह से मिलने का कहा तो वह अपने आप को आईजी एसके वर्मा बताकर उन्हें डराने धमकाने लगा था। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने भोला सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमनिंदर सिंह को गांव लहरा मोहब्बत से किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक साथी का नाम अंग्रेज सिंह बताया। पुलिस अब आरोपी के दूसरे साथी अंग्रेज सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार करने संबंधी लोगों को पता चला तो पटियाला निवासी एक एनआरआई महिला ने पुलिस के साथ संपर्क कर बताया कि उसने उससे भी लाखों रुपये की ठगी मारी है।
आरोपी कभी नहीं आया किसी के सामने
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रोग्रेसिव आर्गनाइजेशन ह्यूमन राइट्स संस्था में अपने आप को पंजाब का पदाधिकारी एवं आईजी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता और संस्था को आगे बढ़ाने के नाम पर ठगी मारता था। सूत्रों ने बताया कि जब भी संस्था का कोई सेमिनार होता तो आरोपी अपना चेहरा दिखाए बिना मोबाइल पर माइक लगाकर सेमीनार को संबोधित करता था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी अमनिंदर सिंह से अगर कोई मिलने की बात कहता तो वो लोगों से कहता था कि सरकार ने उसे गोपनीय ढंग से संस्था में लगाया है और वह आईजी है, जिस कारण उसके पास जेड प्लस सुरक्षा है। वह हर किसी को मिल नहीं सकता, किसी को मिलना है तो अदालत से परमीशन लेकर दिल्ली मिलने आ जाओ।